Punjabi Lassi Recipe in Hindi


Lassi


यह एक पारंपरिक पेयजल है जो गर्मियों के दिनों में पिया जाता है। यह उत्तर भारत या पंजाब में बहोत ही लोकप्रिय है। पर अब तो देश के सभी शहरों में यह पायी जाती है। 

यह लस्सी lassi एकदम गाढ़ी होती है क्योंकि इसमें दही की तुलना में पानी की मात्रा बहोत ही कम इस्तेमाल होती है। और यह lassi गाढ़ी होने के कारण पिने में भारी और जल्द से पेट भर जाए ऐसी होती है। अगर आपको पतली पसंद हो तो आप ज्यादा पानी या दूध डाल सकते हो। 


Read Also,

Ingredients:  

2 कप दही (फ्रिज का ठंडा) 

3-4 टेबल स्पून चीनी 

½ कप पानी या दूध (फ्रिज का ठंडा) 

¼ टीस्पून छोटी इलाइची के दानों का पाउडर 

½ टीस्पून गुलाब जल 

lassi विधि  | मीठी लस्सी lassi कैसे बनाये? 

1) एक पतीले या बाउल में दही और चीनी ले। हमेशा ताज़ा, ठंडा दही का ही इस्तेमाल करे और उसमे पानीवाला हिस्सा मत ले। 

2) अब इसे हैंड चर्नर (मदानी या वालोनु) की मदद से अच्छे से फेंट ले। इसमें चीनी एकदम पिगल जाए तब तक फेंटे। 

3) साथ में दही के ऊपर झाग भी दिखने लगेगा। 

4) अब इसमें इलाइची के दानो का पाउडर डाले। 

5) साथ में गुलाब जल डाले। 

6) और ½ कप ठंडा पानी डाले। 

7) फिर से फेंट ले ताकि सब एकसाथ अच्छे से मिल जाए। 

8) साथ में ऊपर अच्छी खासी झाग दिखे तब तक फेंटे। 


Guidelines - lassi

एक बाउल में दही और चीनी डालकर इसे हैंड चर्नर से अच्छे से फेंट ले ताकि चीनी पिगल जाए। 

अब बाकि की सामग्री (पानी, इलाइची का पाउडर, गुलाब जल) डालकर फिर से फेंट ले और मिला ले। 

इसमें अच्छी झाग आ जाए तब तक फेंटे। 

सर्विंग ग्लास में निकाले और मजे से पिए। 

Notes - lassi

* यह पोषण जानकारी एक सदस्य के हिस्से का एक लगभग अनुमान है. 


Nutrition - lassi

Calories: 239kcal | Carbohydrates: 35.4g | Protein: 8.5g | Fat: 8g | Saturated Fat: 5.1g | Cholesterol: 32mg | Sodium: 114mg | Potassium: 380mg | Sugar: 35.4g | Calcium: 230mg | Iron: 0.2mg 


Course:    ड्रिंक
Cuisine:   पंजाबी,भारतीय 
Calories: 239kcal


Read Also, south indian vegetarian recipes


Post a Comment

0 Comments