Schezwan Fried Rice Recipe

शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी- Schezwan Fried Rice Recipe


Schezwan Fried Rice

शेजवान फ्राइड राइस कैसे बनाते है? 

फ्राइड राइस चाइना की रेसिपी है लेकिन अब इसे इंडिया के लोगो को भी पसंद आने लगा है | क्योंकि ये नास्ता, लंच या डिनर के लिए अच्छा है | इसे बनाने में बहुत की कम समय लगता है और स्पाइसी और टेस्टी भी होता है | इसे आप बच्चो के टिफ़िन में भी दे सकते है |

फ्राइड राइस भी कई तरह की बनाई जाती है, जैसे:- वेज फ्राइड राइस, एग फ्राइड राइस, टोमेटो राइस, जीरा राइस आदि | अगर आपके पास पकाई हुई चावल है तो आप शेजवान फ्राइड राइस को 10 मिनट के अंदर बना सकते है |


आप पढ़ रहे शेजवान फ्राइड रेसपी (Schezwan Fried Rice Recipe),फ्राइड राइस कैसे बनाते है?,(Easy approach to make seared rice) 

शेजवान फ्राइड बनाने की सामग्री:- 

90% पकी हुई चावल(Boiled rice): 4 कप

तेल(Oil): 25 ग्राम (4 चम्मच)

बारीक़ लहसुन(Chopped garlic): 1 चम्मच

बीन्स(beans): 1/2 कप

गाजर(Carrot): 1/2 कप

प्याज(Onion): 1/2 कप (एक बड़ी प्याज )

हरी मिर्च(Slice Green bean stew): 3

नमक(salt): 2 चम्मच (स्वाद अनुशार)

जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1/2 चम्मच

गरम मशाला(Garam mashala): 1 चम्मच

सोया सॉस: (Soya saus): 1 चम्मच

शेजवान सॉस(Schezwan saus): 1 चम्मच

टोमेटो सॉस(Tomato saus): 2 चम्मच

धनिया पत्ता(Coriender leaf)


शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि:- 

सबसे पहले मैं चावल को 90% तक पका कर उसे छान ली हु |

2. अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले | तेल गरम हो जाने पे उसमे बारीक़ की हुई लहसुन डाल दे और उसे थोड़ी देर तक पकाये |

3. फिर उसमे बीन्स को डाल दे और उसे 3-4 मिनट तक पकाये |

4. फिर उसमे गाजर डाल दे और फिर उसे 3-4 मिनट तक पकाये |

5. फिर उसमे बारीक़ किये हुए प्याज और हरी मिर्च को डाल दे और सुनहरा रंग होने तक 2-3 मिनट तक पकाये.

6. फिर उसमे जीरा पाउडर, गरम मशाला और नमक डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

7. फिर उसमे पकी हुई चावल डाल दे और फिर उसमे सोया सॉस, शेजवान सॉस और टोमेटो सॉस डालकर उसे अच्छे से मिलाये |

8. फिर उसे अच्छे से मिलाये, और 3 मिनट तक मिलते हुए पकाये |

9. और हमारी फ्राइड राइस बनकर तैयार हो गयी है उसे गरमा गरम किसी प्लेट या कटोरे में निकाल ले और ऊपर से थोड़ा सा धनिया पत्ता काटकर डाल दे |

और हमारी शेजवान फ्राइड राइस बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है | इसे गरमा-गरम सॉस, चटनी, या फिर दही से साथ पड़ोसे |

Read Also,

Post a Comment

0 Comments